फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मायके से नवविवाहिता को अगवा कर ले गया मंगेतर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित एक गांव में मायके आई नवविवाहिता को पूर्व मंगेतर अगवा कर ले गया। नवविवाहिता नकदी और गहने भी साथ ले गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उक्त गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री का रिश्ता मुरादनगर के एक गांव निवासी युवक के साथ तय किया था। बीते 2 मार्च का शादी की तारीख निश्चित हुई। शादी से दो दिन पूर्व लड़के वालों ने रिश्ता तोड़ दिया। इसके बाद व्यक्ति ने अपनी पुत्री का रिश्ता मेरठ में तय कर दिया। पांच मार्च को शादी हो गई। शादी के बाद नवविवाहिता मायके आई हुई थी। आरोप है कि पूर्व मंगेतर नवविवाहिता पर साथ रहने का दबाव बनाने लगा। बात नहीं मानने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी मंगेतर ने दो दिन पूर्व युवती को गहने और नकदी लेकर गांव के बाहर बुलाया, नवविवाहिता ने इन्कार किया तो आरोपी ने गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। आरोप है कि नवविवाहिता जैसे ही पूर्व मंगेतर के पास पहुंची तो आरोपी उसे अगवा कर ले गया। परिजन पूर्व मंगेतर के घर पहुंचे तो वह गायब मिला। विरोध जताने पर आरोपी के परिजनों ने नवविवाहिता के परिजनों के साथ गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की। नवविवाहिता के पिता ने थाने में घटना की तहरीर दी। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें