फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ऑक्सीजन प्लांटों के सामने फोटो खिंचाई, मॉकड्रिल हुई पूरी

विज्ञापन
संयुक्त अस्पताल में मॉक ड्रिल के दौरान ऑक्सीजन प्लांट की जांच करते स्वास्थ्य अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
गाजियाबाद। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त अस्पताल संजय नगर में ऑक्सीजन प्लांट के सामने फोटो खिंचवाई और मॉकड्रिल की औपचारिकता पूरी हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मरीजों के वार्डों तक पहुंचे बिना ही ऑक्सीजन प्लांट के सामने फोटो खिंचवाकर वापस लौट गए।
विज्ञापन


महिला अस्पताल में मॉकड्रिल के दौरान एक बार ऑक्सीजन प्लांट चला इसके बाद स्टार्ट नहीं हुआ। एमएमजी और महिला अस्पताल में मॉक ड्रिल का अवलोकन करने पहुंची अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. सीमा अग्रवाल की उपस्थिति में चिकित्साधिकारियों ने फोटो खिंचवाकर औपचारिकता पूरी की। यही स्थिति अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर भी थी।

शासन के निर्देश पर जिले में आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं की तैयारियों का आकलन करने के लिए बुधवार को जिला अस्पताल सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया था। उद्देश्य यह था कि अगर अचानक ऑक्सीजन आपूर्ति बाधित हो जाए तो अस्पताल किस तरह की प्रतिक्रिया देंगे और उनके पास क्या वैकल्पिक व्यवस्था है। लेकिन अस्पतालों में मौजूद मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि अधिकारी वार्डों में गए ही नहीं, न ही मरीजों की स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन


जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि मेरठ मंडल की अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार डाॅ. सीमा अग्रवाल की उपस्थिति में आगामी मौसम में चलने वाली लू के लिए बनाए गए शीतल कक्ष का निरीक्षण किया। लू से संबंधित तैयारियों के बारे में चर्चा की गई। अस्पताल में लगाए गए ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण कर उनके रखरखाव एवं जानकारी ली। जिला एमएमजी परिसर में स्थापित क्षय रोग विभाग डीआरटीबी वार्ड और रैन बसेरे का निरीक्षण किया गया। जिला क्षय रोग अधिकारी से गंभीर मरीजों के बारे में चर्चा की। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चरन सिंह, एपिडिमियाेलोजिस्ट डाॅ. शिवी अग्रवाल, अभिनव कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें