फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोड़ा के विकास के लिए डीएम से मिले भाजपा नेता

Tue, 12 Apr 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
डीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खोड़ा कालोनी के विकास की मांग के लिए केंद्रीय गृहमंत्री के बेटे एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह सोमवार को डीएम विमल कुमार शर्मा से मिले। उन्होंने जल्द से जल्द खोड़ा का विकास कराने और उसे नगर पालिका घोषित किए जाने की मांग की।
विज्ञापन


नीरज सिंह भाजपा नेताओं के साथ सोमवार सुबह कलक्ट्रेट पहुंचे। उनका कहना था कि 30 मार्च 2015 को खोड़ा को नगर पालिका घोषित किए जाने के आपत्तियां मांगी थीं। 16 फरवरी को कैबिनेट द्वारा इसे मंजूरी दे दी गई थी।

इसके पश्चात 10 मार्च 2016 को नगर विकास विभाग द्वारा नगर पालिका खोड़ा-मकनपुर की अधिसूचना जारी कर दी गई। इसके अलावा पूर्व में बसपा सरकार ने खोड़ा के विकास को 300 करोड़ का पैकेज जारी किया था, मगर विकास के नाम पर यहां सड़कों के बीच में सीवर लाइन डालकर उन्हें ऐसे ही छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीरज सिंह ने मंाग की है कि विधानसभा चुनाव से पहले ही खोड़ा का विकास कराया जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें