फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशांबी को अत्याधुनिक बस अड्डा बनाने का सपना नहीं हो रहा पूरा

Mon, 26 Dec 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
रोडवेज बसें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कौशांबी डिपो को अत्याधुनिक बस अड्डा बनाने का सपना पूरा नहीं हो पा रहा है। इस बार की टेंडर प्रक्रिया में भी किसी भी कंपनी ने आवेदन नहीं किया।  यूपीएसआरटीसी के अधिकारियों ने करीब चार वर्ष पहले कौशांबी डिपो समेत प्रदेश के दस डिपो को संवारने की योजना तैयार की थी। बस अड्डे पर पीपीपी मॉडल के जरिए बिजनेस मॉल का निर्माण किया जाना है। मॉल के ग्राउंड फ्लोर पर बस स्टेशन होगा।
विज्ञापन


पार्किंग और यात्रियों के बैठने की व्यवस्था होगी। जबकि प्रथम तल पर कारपोरेट आफिस और द्वितीय तल पर कैफेटेरिया, शॉपिंग मॉल, डिपार्टमेंटल स्टोर आदि बनाने की योजना है। इसमें यात्रियों के लिए हाईटेक वेटिंग रूम बनाया जाएगा। जिसमें मैग्जीन, न्यूजपेपर और टीवी की व्यवस्था होगी। इसके बनने से डिपो से रोजाना गुजरने वाले करीब 30 हजार यात्रियों को लाभ मिल सकेगा।

करीब चार वर्ष से लगातार परिवहन निगम टेंडर छोड़ रहा है लेकिन कोई भी कंपनी टेंडर लेने को तैयार नहीं है। अभी करीब दो महीने पहले भी टेंडर छोड़े गए थे लेकिन किसी ने भी टेंडर प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवेदन नहीं किया।
विज्ञापन


- प्रदेश के दस डिपो को संवारने की है योजना      
आरएम पीके बोस ने बताया कि यूपीएसआरटीसी के 10 बस डिपो को संवारने का प्रथम चरण कौशांबी डिपो से शुरू किया जाएगा। 302 करोड़ की लागत से यहां डिपो में ग्राउंड फ्लोर पर बस स्टेशन होगा। पीपीपी मॉडल के जरिए बिजनेस मॉल तैयार करना है, जिसमें यात्रियों को हर तरीके की सुविधा मिलेगी। कई बार टेंडर प्रक्रिया के लिए आवेदन मांगे गए लेकिन किसी ने भी आवेदन नहीं किया है।      
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें