फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़ में लगा है कार्तिक पूर्णिमा मेला: आज दीपदान, महाभारत से जुड़ा है किस्सा; पांडवों संग पहुंचे थे भगवान कृष्ण

Tue, 04 Nov 2025 10:34 AM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)

सार

कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट और खादर क्षेत्र में आज संध्या काल में दीपदान का भव्य कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए गंगा स्नान के बाद श्रद्धालु दीप प्रज्वलित कर आस्था का परिचय दे रहे हैं। मेलाधिकारी श्रीराम यादव के अनुसार, मुख्य स्नान के दिन यह संख्या 50 लाख तक पहुंचने का अनुमान है। 
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा मेला गढ़ - फोटो : AI Image
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्तिक पूर्णिमा मेले में आज दीपदान का भव्य आयोजन हो रहा है। दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए श्रद्धालु गंगा में स्नान करने के बाद दीपदान करेंगे। ब्रजघाट और खादर के इस मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। मेलाधिकारी के अनुसार सोमवार शाम तक दोनों मेलों में 25 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंच गए थे। पुलिस और प्रशासन ने भी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

विज्ञापन

प्राचीन गंगा मंदिर के पुरोहित संतोष कौशिक ने बताया कि इस बार पांच नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा का मुख्य स्नान है। इसकी पूर्व संध्या (कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी की शाम) को दीपदान किया जाता है। इसलिए आज संध्याकाल में दीपदान किया जाएगा। 

गढ़मुक्तेश्वर मेले के साथ ब्रजघाट, पुष्पावती पूठ पर भी गंगा घाटों पर दीपदान के लिए लोगों श्रद्धालु पहुंचते हैं। मेलाधिकारी श्रीराम यादव ने बताया कि सोमवार शाम तक ब्रजघाट और खादर के मेले में लगभग 25 लाख श्रद्धालु पहुंच गए थे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं से लेकर सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद हैंं।

सूर्यास्त के समय होता है दीपदान
धार्मिक अनुष्ठान के लिए सूर्यास्त के समय वह श्रद्धालु आएंगे, जिनके परिवार के सदस्य उनके बीच अब नहीं रहे। दीपदान उन्हीं दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए संबंधित परिवार के लोग करते हैं। ऐसे में उनकी आंखें भी भर आती हैं। इस परंपरा को निभाते वक्त गंगा घाट ऐसे प्रतीत होते हैं, जैसे आकाश के तारे धरती पर उतर आए हों। मान्यता है कि द्वापर युग में कुरुक्षेत्र के मैदान में कौरव सेना व पांडवों के कुटुंब संबंधियों के शव पड़े थे। भगवान श्रीकृष्ण ने उन सभी दिवंगत आत्माओं की शांति का मार्ग पांडवों को बताया था। तब पांडवों ने भगवान कृष्ण के साथ गंगा तट पर पहुंच कर दीपदान किया था। उस दिन कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी की पूर्व संध्या थी।
विज्ञापन

ब्रजघाट में भी जुटेगी भीड़
मेला में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है। हर-हर गंगे के जयकारों से गंगा घाट गूंज रहे हैं। श्रद्धालु गंगा स्नान कर भजन कीर्तन कर रहे हैं। कार्तिक पूर्णिमा पर मुख्य स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने भी पूरे इंतजाम कर लिए हैं। हाईवे पर जाम न लगे इस पर विशेष ध्यान है।

ये भी पढ़ें: Tigri Mela: कार्तिक पूर्णिमा पर तिगरी गंगा में 25 लाख ने लगाई डुबकी, हर-हर गंगे के जयघोष से गूंज उठे घाट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें