फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हापुड़ के गढ़ में मेला इंचार्ज इंस्पेक्टर ने पीठ पर बैठाकर बुजुर्ग से कराया दीपदान... सामने आया वीडियो

Fri, 15 Nov 2024 12:01 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
विज्ञापन
मेला इंचार्ज ने बुजुर्ग को पीठ पर बैठाकर कराया दीपदान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के गढ़ मुक्तेश्वर मेले में पहुंचे बुजुर्ग दिव्यांग को मेला इंचार्ज इंस्पेक्टर ने पीठ पर लादकर दीपदान कराया। बुजुर्ग दिव्यांग को इंस्पेक्टर गंगा किनारे तक ले गए और फिर स्नान भी करवाया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर गंगानगरी में लगे मेले का इस बार प्रभारी इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह को बनाया गया है, जो बृहस्पतिवार को दीपदान पर्व को लेकर ब्रजघाट में गंगा तट, बाजार व अन्य स्थानों पर लगातार सक्रिय रहे। 

देर शाम दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दीपदान शुरू हुआ। इस दौरान दिल्ली से एक दिव्यांग बुजुर्ग भी अपने किसी मृत परिजन के लिए दीपदान करने ब्रजघाट पहुंचे, जो भारी भीड़ होने के कारण बदहवासी की स्थिति में मिले। 
विज्ञापन


दिव्यांग को परेशान देखकर इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह उनके पास पहुंचे, बुजुर्ग से बात की। बुजुर्ग की परेशानी जानकार मेला इंचार्ज ने उन्हें अपनी पीठ पर बैठाया और सकुशल गंगा तट पर पहुंचा दिया। खाकी द्वारा श्रद्धालुओं की मदद का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। जिसकी सभी प्रशंसा कर रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें