अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर गीतांजली वेलफेयर एजूकेशनल समिति ने मेधावी बालिकाओं का सम्मान किया। राष्ट्रीय खिलाड़ी पलक कालिया को संस्था की सचिव वंदना चौधरी और समाज सेविका गुरी जन्मेजा ने शॉल और प्रतीक चिन्ह भेंट किया। इसके अलावा पूनम शर्मा (दिव्यांग महिला) को भी सम्मानित किया।
इस मौके पर वंदना चौधरी ने कहा कि सरकार की तरफ से विभिन्न योजनाएं चलाई जाती हैं लेकिन फिर भी लिंगानुपात अभी भी कम है। इस मौके पर मुख्य रूप से मधु चौधरी, संगीता, किरण, कौशल तेवतिया और बबीता मौजूद रहीं।