फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ जुलाई तक होंगे पहली मेरिट के दाखिले

Thu, 07 Jul 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
सीसीएसयू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजियाबाद। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने यूजी की पहली मेरिट के दाखिले की तिथि एक दिन बढ़ा दी है। अब छात्र 8 जुलाई तक एडमिशन ले सकेंगे। ईद की छुट्टी और छात्रों की संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। साथ ही विवि ने कॉलेजों के लिए गाइड लाइन भी जारी की है।
विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि अगर छात्र के रिकॉर्ड में थोड़ी से गलती है तो कॉलेज अपने स्तर से उसे ठीक कर दाखिला ले सकते हैं। यह भी देख लें कि उस बदलाव से मेरिट पर कोई फर्क न पड़ रहा हो। दूसरी मेरिट 9 जुलाई को जारी की जाएगी। दूसरी मेरिट के दाखिले 12 जुलाई तक होंगे।

विवि की प्रवेश समन्वयक प्रो. वाई विमला की तरफ से छह बिंदुओं की नई गाइड लाइन जारी की गई है, जिसमें कालेजों से लेकर छात्रों की परेशानी को दूर करने का सुझाव दिया गया है।
विज्ञापन


ऐसे छात्र जिनका पहले मेरिट में नंबर आना था, लेकिन आनलाइन फार्म भरते समय हुई कोई बड़ी गलती के कारण नाम मेरिट में नहीं आ पाया है, वो सभी छात्र विवि कमर नंबर 309 में सुबह 10:30 से दोपहर दो बजे तक बृहस्पतिवार तक संपर्क कर सकते हैं।
  
उनके ऑनलाइन डाटा में सुधार कर अगली मेरिट में नाम शामिल कर लिया जाएगा। इसी तरह से ऐसे छात्र जिन्होंने ऑनलाइन फॉर्म भरते समय फीस तो जमा कर दी थी, लेकिन फॉर्म सबमिट नहीं किया था।
  
इस गलती के कारण ये छात्र दाखिले की दौड़ से बाहर हो गए थे। अब ऐसे सभी छात्र भी कमरा नंबर 309 में 8 से 11 जुलाई के बीच संपर्क कर सकते हैं। ऐसी सभी छात्रों की शिकायतों को निर्धारित अवधि में सुबह 10:30 से दोपहर 2 बजे के बीच देखा जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें