फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, जलभराव ने किया परेशान

Sun, 31 Jul 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
सुबह बारिश दोपहर में उमस, तापमान 33 डिग्री रहा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 वीकेंड पर शनिवार को हुई झमाझम बारिश से मौसम तो सुहाना हो गया, लेकिन जलभराव और जाम ने लोगों को परेशान किया। शनिवार शाम हुई तेज बारिश से गोशाला अंडरपास, नवयुग मार्केट समेत कई क्षेत्रों में पानी भर गया।
विज्ञापन


इसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कालोनियों में पानी भर जाने से एनएच-24 पर वाहनों का दबाव बढ़ गया और यहां जाम लग गया। शहर की अंदरूनी सड़कों पर भी जाम रहा।

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में गाजियाबाद-एनसीआर में भारी बारिश का अनुमान जताया है, ऐसे में यह दिक्कतें आने वाले दो दिनों में और बढ़ सकती है।
शनिवार की सुबह से ही रुक रुककर बारिश होती रही।

शाम चार बजे के बाद करीब पौन घंटा तेज बारिश होने से शहर में जलभराव हो गया। गांधी नगर, नेहरू नगर समेत कई कालोनियों में भी जलभराव रहा। हालांकि तीन दिन से रुक रुककर हो रही बारिश के चलते मौसम खुशगवार हो गया।
विज्ञापन


लोगों को भीषण उमस से राहत मिल गई। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को भी बारिश का यह सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें