फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सराफा की दुकान से लाखों के जेवर चोरी, मालिक पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजयनगर क्षेत्र में प्रताप विहार स्थित डीएवी चौक के पास एक सराफा की दुकान के ताले तोड़कर लाखों रुपये का जेवर और सामान उखाड़कर बाहर फेंक दिया। सराफ ने दुकान मालिक व अन्य पर जेवर चोरी सहित अन्य गंभीर आरोप लगाकर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कार्यवाहक एसीपी नगर कोतवाली जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद कस्बे में रहने वाले प्रमोद के मुताबिक विजयनगर के प्रताप विहार सेक्टर-12 में करीब छह-सात माह पूर्व विश्ववर्धन से दुकान किराये पर ली थी। दुकान में सोने-चांदी के जेवर बनाने और बेचने का कारोबार शुरू किया। दुकान का किराया भी बाकी नहीं है। बताया कि 22 जुलाई की रात करीब नौ बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए। आरोप है कि दुकान के मालिक विश्ववर्धन ने अपने अन्य साथियों के साथ दुकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये की कीमत के जेवर चोरी कर लिए। साथ ही तोड़फोड़ कर फर्नीचर उखाड़कर दुकान से बाहर फेंक दिया। 23 जुलाई की सुबह करीब छह बजे पड़ोसी दीपक शर्मा ने उन्हें दुकान के बाहर सामान पड़ा होने की सूचना दी।
वह मौके पर पहुंचे तो जेवर गायब मिले और सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने दुकान मालिक से इस संबंध में बात की तो उसने मारने की धमकी दी। आरोप है कि दुकान मालिक ने दुकान पर अपना ताला लगा लिया। वहीं, मामले की शिकायत पुलिस से की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उच्चाधिकारियों से शिकायत की तो मामले में 19 अगस्त को पुलिस ने केस दर्ज किया है। एसीपी ने बताया कि दुकान मालिक व उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें