फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वैलरी शॉप में दिनदहाड़े लूट

Sun, 01 May 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
loot - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पांच हथियार बंद बदमाशों ने शनिवार दोपहर वैभवखंड स्थित रावलपिंडी ज्वैलर्स शोरूम में डकैती डाली। ज्वैलर के बेटे और दो कर्मचारियों को गोली मारने की धमकी देकर 40 से 45 लाख रुपये कीमत की ज्वैलरी और कैश लूटकर ले गए।
विज्ञापन


शोरूम में तीन बदमाश घुसे थे, जबकि दो बाइक स्टार्ट किए बाहर खड़े थे। पांचों हेलमेट पहने थे। शोरूम से महज सौ मीटर की दूरी पर दो पीसीआर वैन खड़ी थी, मगर बदमाशों को उनका भी डर नहीं था।

एक्सप्रेस गार्डन कांप्लेक्स में यह शोरूम कविनगर निवासी हरविंदर कुमार गांधी का है। शनिवार को उनके बेटे मनीष, कर्मचारी जगन्नाथ और गोपाल शोरूम पर थे। मनीष ने बताया कि दोपहर करीब ढाई बजे हेलमेट पहने तीन युवकों ने घुसते ही ज्वैलरी दिखाने के लिए कहा।
विज्ञापन


उनमे से एक गेट के पास ही रुक गया। इतने में बाकी दो बदमाशों ने उन पर पिस्तौल तान दी। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए शोरूम की सारी ज्वैलरी काउंटर पर रखने को कहा। कर्मचारियों ने ज्वैलरी निकालकर काउंटर पर रख दी। बदमाशों ने गहने बैग में डाले और कैश काउंटर पर रखी नगदी भी लूट ली।

वारदात कर बदमाश बाइक स्टार्ट कर शोरूम के बाहर खड़े दो साथियों के साथ भागने लगे। वह और कर्मचारी भी शोर मचाते हुए बाहर आए तो एक बदमाश ने उनके कर्मचारी पर फिर पिस्तौल तान दी। इसे देखकर वहां खड़े युवक दीपक ने एक बदमाश को पकड़ने की कोशिश की तो बदमाशों ने उसे भी गोली मारने की धमकी दी।

ज्वैलर के मुताबिक, लूटी गई ज्वैलरी और नगदी करीब 40 से 45 लाख रुपये है। वारदात की सूचना पर मेरठ रेंज की डीआईजी लक्ष्मी सिंह, एसएसपी धर्मेंद्र सिंह और अन्य अफसर पहुंचे। एसएसपी ने बताया कि लुटेरों की तलाश में 12 टीमें लगी हैं। उम्मीद है कि हफ्ते भर में वारदात खोल दी जाएगी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें