फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बंद मकान का ताला तोड़कर गहने और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर की हरमुखपुरी कॉलोनी में बदमाश बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों के गहने और दस हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। घटना के समय परिवार शादी समारोह में शामिल होने मेरठ गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नगर की हरमुखपुरी कॉलोनी निवासी कांता देवी ने बताया कि उनका पुत्र अपने परिवार सहित बाहर रहता है। कांता देवी ने बताया कि मंगलवार की रात उनकी भतीजे की मेरठ में शादी थी। कांता देवी परिवार समेत शादी में शामिल होने मेरठ गई थीं। बुधवार सुबह लौटीं तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर के तीनों कमरों के ताले भी टूटे थे और सारा सामान अस्त व्यस्त था। आरोप है कि बदमाश लॉकर और आलमारी का ताला तोड़कर करीब दस हजार रुपये की नकदी और लगभग तीन लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने व अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। चोरी की घटना से कॉलोनीवासियों में दहशत का माहौल है। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें