फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सीएम योगी के गर्मी वाले बयान पर जयंत चौधरी ने किया कटाक्ष, बोले- इतने गर्म हो जाओ कि हिमालय पर पहुंच जाए बाबा

Mon, 07 Feb 2022 07:36 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद

सार

किसान अपने गन्ना भुगतान के लिए परेशान है। भाजपा ने आपूर्ति के 14 दिन के भीतर गन्ना भुगतान का वादा किया था, लेकिन डेढ़ वर्ष तक गन्ना भुगतान किसानों को नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
Jayant Chaudhary - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के मोदीनगर में रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों की गर्मी के कारण ही केंद्र सरकार को बिल वापस लेने पड़े। सीएम योगी के गर्मी निकालने वाले बयान पर कटाक्ष करते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि इतने गर्म हो जाओ कि बाबा हिमालय पर पहुंच जाए। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रालोद भाईचारे में विश्वास रखने वाली पार्टी है। कहा कि भाजपा केवल कैराना और पलायन की  बात करती है। जयंत चौधरी ने कहा कि भाजपाई निर्माणाधीन बिल्डिंगों का फीता काटकर झूठे विकास की वाहवाही लूट रहे हैं। जबकि जमीनी हालात यह है कि कोई भी विकास कार्य अभी पूरा नहीं हो पाया है। उत्तर प्रदेश के जेवर एयरपोर्ट में अभी तक किसानों का भूमि अधिग्रहण पूरी तरह नहीं हो पाया है।  

किसान अपने गन्ना भुगतान के लिए परेशान है। भाजपा ने आपूर्ति के 14 दिन के भीतर गन्ना भुगतान का वादा किया था, लेकिन डेढ़ वर्ष तक गन्ना भुगतान किसानों को नहीं मिल पा रहा है। रालोद भाईचारे के नारे को लेकर साथ चल रहा है, क्योंकि भाईचारे से ही व्यापार बढ़ेगा और विकास होगा। भाजपा नेताओं ने अपनी भाषा आज भद्दी कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें