फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट नेताओं ने यूपी गेट पर किया प्रदर्शन

Mon, 13 Jun 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशांबी
विज्ञापन
यूपी गेट पर प्रर्दशन करते जाट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आरक्षण की मांग पर जाट नेताओं ने रविवार को यूपी गेट पर मार्च निकालते हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। नेताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने हरियाणा के जाट नेताओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की भी मांग की है। इस दौरान यूपी गेट पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन


आरक्षण की मांग को लेकर रविवार को एक बार फिर जाट नेताओं ने यूपी गेट पर मार्च निकाला। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के पदाधिकारी प्रमोद श्यौरान ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकारें जाटों की अनदेखी करतीं आ रही हैं।

विरोध करने पर हरियाणा में जाट नेताओं को फर्जी मुकदमों में फंसाया जा रहा है। ऐसे में उनकी मांग है कि तुरंत जाटों को आरक्षण दिया जाए। साथ ही जाट नेताओं पर मुकदमे वापस लिए जाएं। जाटों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन


वहीं, यूपी गेट और अन्य बार्डरों पर हंगामा और जाम लगाने की आशंका को देखते हुए पुलिस बल तैनात रहा। मार्च और प्रदर्शन में प्रमोद, अभिलाष, श्रीपाल, नरेंद्र चौधरी, कविता चौधरी, राजू चौधरी, देवेंद्र मलिक, मानवेंद्र सिंह, वीरपाल राणा, अनिल चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें