फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सुबह और रात में बढ़ेगी ठंडक, दिन में सताएगी गर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। सुबह और रात के समय ठंडक बढ़ने लगी है, जबकि दिन में धूप निकलने से गर्मी का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले सात दिनों तक आसमान साफ रहने और बारिश की संभावना नहीं है। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आ सकती है। ऐसे में दिन में हल्की गर्मी और सुबह-रात में अपेक्षाकृत ठंडक महसूस होगी।
विज्ञापन

बुधवार को न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. श्वेता सिंह के अनुसार, बृहस्पतिवार को सुबह आर्द्रता अधिक रहने से वातावरण में नमी महसूस हो सकती है। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ तापमान बढ़ने पर गर्मी का असर दिखाई देगा। 24 और 25 अक्तूबर को न्यूनतम तापमान घटकर 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री रह सकता है।
विज्ञापन

वहीं, 26 और 27 अक्तूबर को अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट के साथ 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इन दिनों न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास बना रह सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें