फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: स्वगणना के लिए लोकेशन दर्ज कराना जरूरी, कई लोगों को आ रही है दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। जनगणना-2027 को लेकर हो रही स्वगणना में लोकेशन नहीं लेने के कारण लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कुछ मामलों में लोग लोकेशन को ठीक से दर्ज भी नहीं पा रहे हैं। इसे लेकर अब प्रशासन ने वीडियो के माध्यम से लोगों को जागरूक करना शुरू किया है।
विज्ञापन




एडीएम वित्त और जनगणना के नोडल अधिकारी साैरभ भट्ट ने बताया कि लोकेशन को लेकर लोगों को जानकारी दी जा रही है। आसान तरीके से लोगों कुछ को दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि बिना लोकेशन दर्ज किए स्वगणना को पूरा नहीं किया जा सकता है,ऐसे में लोगों को उसके बारे में जानकारी कर प्रयास करना चाहिए।



काॅलोनी नाम नहीं तो इंटरनेट से लें



एडीएम ने बताया कि अगर किसी इलाके का नाम डालने पर उसका लिंक नहीं मिल रहा है तो इंटरनेट पर जाकर काॅलोनी का नाम वहां दर्ज करें और पहले आए लिंक को काॅपी कर पार्टल पर पेस्ट कर दें। इसके बाद आपकी काॅलोनी की लोकेशन आ जाएगी। इसके बाद अपने घर की लोकेशन पर क्लिक कर आगे बढ़े।
विज्ञापन




एओए ने शुरू किया अभियान


स्वगणना को रविवार को राजनगर एक्टेंशन और क्राॅसिंग रिपब्लिक की कई सोसायटी में स्वगणना कैंप लगाए गए। इसमें एओए ने लोगों की स्वगणना में मदद की। प्रशासन ने एओए और आरडब्ल्यूए से स्वगणना में सहयोग मांगा है। एडीएम ने बताया कि अभी तक 10 हजार से अधिक परिवार दर्ज हो चुके हैं। इसमें 40 हजार से अधिक लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें