फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बुधवार को बूंदाबांदी के आसार, तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने से रविवार को जिले में गर्मी का असर फिर बढ़ गया। सुबह से ही तेज धूप और उमस के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में आवाजाही कम रही।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, बुधवार को हल्की बूंदाबांदी होने से लोगों को कुछ राहत मिल सकती है। विशेषज्ञों ने दोपहर के समय धूप में कम निकलने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है। लगातार बढ़ती गर्मी के कारण बिजली की मांग में भी इजाफा देखा जा रहा है।


रविवार को दिनभर तेज धूप रही। गर्म हवाओं ने परेशानी और बढ़ा दी। इससे पार्कों और सार्वजनिक स्थानों में भी दोपहर के समय भीड़ कम रही। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है। न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक डॉ. अरविंद यादव का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने से फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। उन्होंने बताया कि बुधवार को हल्के बादल छाने और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी होने की संभावना है। इससे तापमान में हल्की गिरावट दर्ज हो सकती है और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें