फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्टीट्यूट बंद की सूचना पर हंगामा

Mon, 04 Jul 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
फ्रेम बॉक्स एनिमेशन इंस्टीट्यूट के छात्रों ने चौकी में की शिकायत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजियाबाद। मार्कशीट व डिग्री न देने के विरोध में आरडीसी स्थित फ्रेम बॉक्स एनिमेशन इंस्टीट्यूट के छात्रों ने जमकर हंगामा किया। छात्रों ने संस्थान संचालक पर इंस्टीट्यूट बंद कर फरार होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


हंगामे के बाद छात्रों ने अपनी शिकायत राजनगर सेक्टर-3 स्थित पुलिस चौकी में दर्ज कराई। छात्र आदर्श ने बताया कि इससे पूर्व में 27-28 मई को मार्कशीट न मिलने पर उन लोगों ने  हंगामा किया था।

इसकी शिकायत डीएम और एसएसपी से  की गई थी। पुलिस प्रशासन ने तब समझौता कराया और  संस्थान  द्वारा मार्कशीट  और डिग्री दिलवाने का आश्वासन दिया था। संचालक ने भी पुलिस के समक्ष जल्द मार्कशीट देने की बात की थी।
विज्ञापन


इसके बाद से इंस्टीट्यूट पर ताला लगा हुआ है और छात्रों को जानकारी मिली है कि संस्थान संचालक फरार हो गया है। छात्रों ने कहा कि सोमवार को वे इस मामले  की तहरीर कविनगर थाना में भी देंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें