फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 34 लाख नकदी लूट की सूचना निकली फर्जी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। हापुड़ मार्ग पर गदाना गांव के समीप मंगलवार रात 34 लाख रुपये नकदी लूट की सूचना फर्जी निकली। आरोपियाें ने फ्लैट की रकम हड़पने के लिए लूट की साजिश रची थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि मंगलवार रात कंट्रोल रूम पर सूचना आई कि गदाना गांव के पास तीन युवकों से 34 लाख रुपये नकदी लूट ली गई। फोन करने वाले ने अपना नाम प्रवीण बताया था। जानकारी के बाद एसीपी मोदीनगर और एसएचओ मोदीनगर आनंद प्रकाश मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। पुलिस ने कथित लूट पीड़ितों से पूछताछ की और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच में पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। पुलिस ने कथित लूट पीड़ितों से पूछताछ की तो वह बार-बार अपना बयान बदलने लगे। पुलिस ने सख्ती की तो लूट की सूचना फर्जी निकली। आरोपियाें ने बताया कि फ्लैट की रकम डकारने के लिए उन्होंने लूट की साजिश रची थी। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि लूट की फर्जी सूचना देने वाले तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें