फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ऑटो सवार दबंगों ने युवक के साथ मारपीट की, कार से शीशे तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के अल्फा चौक पर ऑटो चालक और उसके साथियों ने स्कूटी सवार युवक के साथ मारपीट की। स्कूटी सवार को बचाने आए लोगों से भी आरोपियों ने भी मारपीट की। आरोपियों बचाव करने वाले लोगों की कार के शीशे भी तोड़ दिए। मामले की शिकायत ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस से की है। यूसुफ निवासी अशोक विहार कॉलोनी ने बताया कि वह अपनी स्कूटी से अपने भाई सुलेमान निवासी मीरपुर हिंदू गांव के साथ ट्रॉनिका सिटी स्थित दुकान से सामान लेने गए थे। वापस आने के दौरान रास्ते में अल्फा चौक पर ऑटो उनके पास आकर रुका। ऑटो में सवार दो-तीन लड़कों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्हें बचाने आए कार सवार युवक के साथ भी गाली गलौज कर मारपीट की। आरोपियों ने कार के शीशे भी तोड़ दिए। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मामले में ऑटो सवार तीन लड़कों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है और उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें