फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएनजी वाहनों की डिमांड बढ़ी

Thu, 31 Mar 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
सीएनजी वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी की सख्ती के बाद सीएनजी वाहनों की डिमांड बढ़ गई है। लोगों को भी सीएनजी वाहनों का संचालन काफी सस्ता पड़ रहा है। जगह-जगह नए सीएनजी पंप खुलने से गैस भरवाने में भी दिक्कत नहीं रही। इसके चलते डीजल वाहनों की खरीद में एकाएक गिरावट आ गई है।
विज्ञापन


कुछ माह पहले तक ज्यादातर लोगों की पसंद डीजल की गाड़ियां थीं। लोग सस्ता सफर करने के लिए डीजल की गाड़ियों को पसंद करते थे। पेट्रोल के बढ़ते दामों के चलते डीजल गाड़ियों की बिक्री में बड़ी तेजी आ गई थी। सीएनजी वाहनों को ज्यादा पसंद नहीं किया जाता था। सीएनजी वाहनों के पिकअप को धीमा मानते हुए ज्यादातर लोग इनको पसंद नहीं करते थे। टैक्सी वाहनों में ही सीएनजी की मांग थी।  

पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी ने डीजल वाहनों के संचालन पर सख्ती करनी शुरू कर दी। इसकेसाथ ही सीएनजी वाहनों को प्राथमिकता दी जाने लगी। दिल्ली में पिछले दिनों शुरू किए गए ऑड-ईवन में भी सीएनजी वाहनों को छूट मिली। इसका असर सीएनजी वाहनों की खरीदारी पर पड़ा।
विज्ञापन


वाहनों का तुलनात्मक अध्ययन
वर्ष 2014 में वाहनों की खरीद
पेट्रोल वाहन    58423
डीजल वाहन    13388
सीएनजी वाहन    3837

वर्ष 2015 में वाहनों की खरीद-
पेट्रोल वाहन          64245
डीजल वाहन         13791
पेट्रोल वाहन            5014

वर्ष 2016 में वाहनों की खरीद-
पेट्रोल वाहन                15097
डीजल वाहन                2473
सीएनजी वाहन             4796

प्रदूषण के लगातार बढ़ने और सुप्रीम कोर्ट-एनजीटी की सख्ती के चलते डीजल वाहन खरीदने वालों की संख्या में कमी आ रही है। सीएनजी वाहन खरीदने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है। एनसीआर में डीजल वाहनों को सीएनजी वाहनों ने पीछे छोड़ दिया है। - मयंक ज्योति, आरटीओ ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें