फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम होते-होते बदल गए टॉपर

Sun, 28 May 2017 11:31 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
बदल गए टॉपर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम रविवार को सुबह 10:15 बजे ही जारी हो गया था। परिणाम जारी होते ही गाजियाबाद के  डीपीसजी के अनुभव अग्रवाल को 99.2 प्रतिशत के साथ टॉपर और नेहरू वर्ल्ड स्कूल की वैष्णवी को 99 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर घोषित किया गया।

वहीं शाम को जब देहरादून रीजन ने अपने टॉप 50 की लिस्ट जारी की तो पूरा रिजल्ट और टॉपर के आंकड़े बदल गए।दरअसल सुबह रिजल्ट जारी होने के बाद स्कूलों ने एडिशनल सबजेक्ट नंबर के साथ अपने-अपने बच्चों का परिणाम घोषित किया।
विज्ञापन


इसकी वजह से जनपद की रैंकिंग में डीपीएसजी मेरठ रोड के अनुभव अग्रवाल 99.2 प्रतिशत से अव्वल हुए। वहीं, अमोघा चौथे स्थान पर बताई गईं थीं।  बाद में जब देहरादून रीजन से टॉपर्स की सूची जारी की गई तो विद्यार्थियों की रैंकिंग बदल गई।

देहरादून रीजन के टॉप 50 में गाजियाबाद के छह बच्चों ने अपनी जगह बनाई, जिसमें अनुभव 14वें स्थान पर रहे, जबकि अमोघा जीएस ने गाजियाबाद में पहला स्थान हासिल किया। पहले स्कूल का रिजल्ट जारी करते हुए स्कूल ने अनुभव को ऑल इंडिया में तीसरे स्थान पर घोषित किया था।

अनुभव अग्रवाल और वैष्णवी ने अपने एडीशनल विषयों के नंबर जोड़ कर रिजल्ट बताया। वैष्णवी ने टॉप फाइव में कामर्शियल आर्ट के नंबर में जोड़ दिया। जबकि तकनीक तौर पर सीबीएसई में अंग्रेजी विषय के अंक मुख्य रिजल्ट में जोड़ना अनिवार्य होता है। अंग्रेजी के साथ अन्य चार विषय के नंबरों को जोड़ा जाता है।

वहीं अनुभव अग्रवाल ने भी अपने एडिशनल विषय के अंकों के साथ अन्य चार विषय के अंक जोड़ कर बताए। स्कूल ने भी अनुभव का रिजल्ट एडिशनल विषय के साथ ही जारी किया। इसकी वजह से उसका नंबर 99.2 प्रतिशत है।
विज्ञापन


हालांकि तकनीक तौर पर नेशनल और स्टेट लेवल की रैंकिंग में एडिशनल विषय को नहीं जोड़ा जाता हैं। इसके चलते अनुभव 14 वें स्थान पर और वैष्णवी चौथे नंबर पर पहुंच गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें