फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मियों में फन, सस्ते टूर पैकेज हैं ना

Thu, 21 Apr 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
unique hotels - फोटो : toptenz
विज्ञापन
गर्मियों की छुट्टियों में मजा लेना चाहते हैं, तो आपके लिए कई कूल डेस्टिनेशन तैयार हैं। देश के टूरिस्ट स्पॉट्स से ज्यादा विदेशी स्पॉट्स लोगों को लुभा रहे हैं। समर वैकेशन के दौरान डिमांड बढ़ने से इन पैकेज के दाम भी काफी कम हैं।
विज्ञापन


ऐसे में देशी के दाम में विदेशी टूर पैकेज आपको मिल सकता है। पैकेज की बुकिंग शुरू हो गई है। गोवा, केरल, मनाली और शिमला के अलावा बैंकाक, मलयेशिया, सिंगापुर की सबसे ज्यादा डिमांड है। मई में शुरू हो रही छुट्टियों के लिए अभी से लोगों ने बुकिंग शुरू कर दी है। विदेशी की तुलना में देशी पैकेज की डिमांड काफी ज्यादा है।

कूल स्पॉट्स इन डिमांड
मई-जून के सीजन को टूर प्लानर ओपन सीजन के रूप में देखते हैं। टूर प्लानर पंकज बुढानी ने बताया कि पिछले दो सालों में बैंकाक, पटाया, मलयेशिया, सिंगापुर, मकाऊ आदि की सबसे ज्यादा डिमांड है। वहीं डोमेस्टिक में मनाली, शिमला, गोवा, केरल आदि के पैकेज बुक हो रहे हैं। गर्मियों के लिए प्लानर ने स्पेशल पैकेज लाँच किए हैं। गर्मियां शुरू होते ही ऑनलाइन पैकेज की भी भरमार है।
विज्ञापन


यह हैं पैकेज के दाम
टूर प्लानर गोवा, केरल आदि के दो लोगों के लिए चार दिन के पैकेज के 30 हजार रुपये तक चार्ज कर रहे हैं। वहीं मलयेशिया के पैकेज के लिए 55 हजार रुपये दो लोगों का पैकेज है। बैंकाक और पटाया भी 40-45 हजार रुपये में जा सकते हैं। सबसे सस्ते पैकेज शिमला और मनाली के हैं। यहां 15-20 हजार रुपये में दो लोग एक सप्ताह बिता सकते हैं।

ऑनलाइन पैकेज बुक करते समय रहें सावधान
टूरिस्ट कंपनियों की मानें तो ऑनलाइन पैकेज बुक करने से पहले टूर पर पिकअप, होटल और हिडन चार्ज जैसी सभी जानकारियां जुटाना जरूरी है। वसुंधरा के टूर ऑर्गेनाइजर अमित मदान ने बताया कि ऑनलाइन पैकेज बुक कराने वाले अक्सर शिकायत करते हैं कि जो होटल और अन्य सुविधाओं का वादा किया गया था, वे उन्हें नहीं मिलीं। विश्वसनीय साइट से ही पैकेज बुक कराना बेहतर रहेगा। वहीं अपने लोकल एजेंट से भी ऑनलाइन पैकेज के संबंध में जानकारी जुटा सकते हैं।

यूं सस्ते हैं इंटरनेशनल पैकेज
टूर प्लानरों की मानें तो पिछले कुछ सालों में इंटरनेशनल टूर पैकेज की डिमांड काफी बढ़ी है। विदेशों के कुछ होटल्स के साथ वे स्थाई कांट्रेक्ट कर लेते हैं। इससे पैकेज कुछ सस्ता हो जाता है। इसका फायदा टूर पर जाने वाले लोगों को भी मिलता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें