फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी निकला पापी: दुकान गई थी मां, वापस लौटकर खोला घर का दरवाजा तो उड़े होश; बेटी संग इस हाल में था दरिंदा

Fri, 18 Jul 2025 08:59 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

नाबालिग छात्रा की मां ने अपनी बेटी से पूछा तो नाबालिग छात्रा ने बताया कि आरोपी युवक ने 6 जून की दोपहर 1:30 बजे भी उसके साथ गलत काम किया था और आरोपी युवक ने धमकी दी थी कि अगर उसने घर में इस बारे में किसी को बताया तो तुझे व तेरे परिवार को वह जान से मार देगा। 
विज्ञापन
पड़ोसी ने नाबालिग संग की दरिंदगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के डासना वेव सिटी क्षेत्रांतर्गत गांव में रहने वाली किशोरी को घर में अकेला पाकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी की मां ने पड़ोस में रहने वाले युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन

सातवीं कक्षा में पढ़ती है पीड़िता
वेव सिटी क्षेत्रांतर्गत गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाए हैं कि वह घर से कुछ दूर किराने की दुकान चलाती है। वर्तमान में गांव में ही किराये के मकान में परिवार के साथ रह रही है। परिवार में एक बेटी 14 वर्ष व बेटा 13 वर्ष का है। उसकी बेटी गांव के ही स्कूल में सातवीं कक्षा की छात्रा है। 

मां ने खोला दरवाजा तो निकल गई पैरों तले जमीन
आरोप है कि वह 24 जून को अपने बेटे के साथ दुकान पर गई हुई थी। उसकी नाबालिग बेटी घर पर अकेली थी, जब दोपहर 2 बजे वह अपने घर आई तो देखा कि कमरे का दरवाजा बंद है। उसने दरवाजा खटखटाया मगर दरवाजा नहीं खुला। दरवाजे पर जोर लगाकर किसी तरह दरवाजा खुला तो देखा कि पड़ोसी युवक उसकी बेटी के साथ जबरदस्ती कर रहा था। उसने देखा कि उसकी बेटी सहमी और काफी डरी हुई थी। दरवाजा खुलने पर आरोपी युवक वहां से भाग गया। 

पहले भी नाबालिग को हवस का शिकार बना चुका पड़ोसी
नाबालिग छात्रा की मां ने अपनी बेटी से पूछा तो नाबालिग छात्रा ने बताया कि आरोपी युवक ने 6 जून की दोपहर 1:30 बजे भी उसके साथ गलत काम किया था और आरोपी युवक ने धमकी दी थी कि अगर उसने घर में इस बारे में किसी को बताया तो तुझे व तेरे परिवार को वह जान से मार देगा। 
विज्ञापन

पुलिस का बयान
नाबालिग की मां ने पड़ोसी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि किशोरी की मां ने आरोपी पड़ोसी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है, जांच पड़ताल व साक्ष्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें