फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सील तोड़कर किया अवैध निर्माण, मकान मालिकों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। सिद्धार्थ विहार की सेक्टर-सात योजना के अंतर्गत आवंटियों ने मानकों के विपरीत निर्माण कर लिया है। आवास एवं विकास परिषद ने आवंटियों को नोटिस जारी किया और अवैध निर्माण पर सील लगा दी। आरोप है कि मकान मालिकों ने सरकारी सील को तोड़कर अवैध निर्माण कार्य शुरू करा दिया। आवास एवं विकास परिषद वसुंधरा के अवर अभियंता ने तीन मकान मालिकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


एसीपी नगर कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि निमार्ण खंड के अवर अभियंता योगेंद्र कुमार गुप्ता के मुताबिक सिद्धार्थ विहार में आरोपी विजय कुमार व अन्य, इसरार न्याज और मोहम्मद दानिश व अन्य ने आवास एवं विकास परिषद से योजना के अंतर्गत प्लॉट की खरीद की। मानचित्र स्वीकृत कराए अवैध निर्माण शुरू करा दिया। दो माह पूर्व सभी को नोटिस जारी कर अवैध निर्माण बंद कराकर सील लगा दी गई थी। आरोप है कि उक्त मकान मालिकों ने सील तोड़कर अवैध निर्माण फिर से शुरू करा दिया। अवर अभियंता की तहरीर पर उक्त आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एसीपी ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें