फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पुलिस के मुंह में नोट भर दूंगा, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कवि नगर थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में कुत्ते को मारने को लेकर दो पड़ोसियों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर गाली गलौज हुई। विवाद का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। करीब दो मिनट के वायरल वीडियो में एक युवक अपने पैसों का रसूख दिखा रहा है और पड़ोसी महिला से अभद्रता करता नजर आ रहा है। वह महिला को धमकियां देता है कि मेरा सात करोड़ रुपये का घर है, पुलिस के मुंह में नोट भर दूंगा।
विज्ञापन

इसके जवाब में सामने से महिला भी यह कहती है कि देख लूंगी तुझे। युवक के साथ दो महिलाएं भी बोलती सुनाई दे रही हैं। इसी दौरान बीच-बचाव करने कुछ लोग भी आ जाते हैं। लोग पूछते हैं कि किस बात को लेकर विवाद हुआ है। युवक कहता है कि हमारे कुत्ते को क्यों मारा। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से पुलिस से शिकायत की है। सहायक पुलिस आयुक्त सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें