फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से उत्तर भारत में कहीं आंधी तो कहीं बारिश

Mon, 02 May 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर में शनिवार को आसमान में इस तरह छाए बादल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ के साथ ही अरब सागर और बंगाल की खाड़ी की नमी के टकराव से उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों का मौसम 3 मई से बदल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, 3 से 5 मई तक जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ओले, बर्फबारी और बारिश की संभावना है।
विज्ञापन


इस दौरान दिल्ली-एनसीआर समेत मैदानी इलाकों में कहीं धूल भरी आंधी तो कहीं बारिश के आसार हैं। रविवार को तेज गर्म हवाओं से लोगों को परेशानी का सामना करना पडृा। मौसम विभाग के मुताबिक, अप्रैल में देश के तमाम हिस्से गर्मी से तपे हैं। कई शहर लू की चपेट में भी रहे।

मई के पहले दिन ही लोगों को तेज लू का सामना करना पड़ा। रविवार को तापमान 23/40 डिग्री सेल्सियस रहा। महीने का पहला हफ्ता आंधी और बारिश के नाम हो सकता है। पश्चिमी विक्षोभ भारत की ओर सक्रिय है। पश्चिमी विक्षोभ के बनीट्रफ अरब सागर में काफी गहराई तक जा रही है।
विज्ञापन


विक्षोभ, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी की नमी के टकराव से पहाड़ों में बर्फबारी/बारिश और दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई इलाकों में आंधी और बारिश की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. रंजीत सिंह ने बताया कि राजस्थान की ओर से गर्म हवाएं और पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाएं मौसम के बदलाव में सहायक साबित होंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें