फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से इंकार किया तो कर लिया बेटे का अपहरण

Wed, 01 Mar 2017 11:53 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला लोनी
विज्ञापन
kidnapped - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महिला के शादी से इंकार करने पर एक सिरफिरे आशिक ने उसके तीन साल के बेटे का अपहरण कर लिया। लोनी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर साउथ दिल्ली से आरोपी को गिरफ्तार कर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है।पूजा कालोनी निवासी एक महिला पति और बेटे के साथ रहती है। महिला के पति निजी कंपनी में कार्यरत हैं।
विज्ञापन


महिला भी ट्रॉनिका सिटी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फैक्ट्री में काम करती है, जहां उसकी जान पहचान कंपनी में काम करने वाले आकाश निवासी मित्तल कालोनी प्रह्लादपुरी, दिल्ली से हो गई। आकाश महिला से एकतरफा प्यार करने लगा। उसने महिला के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन महिला ने इससे इंकार करते हुए उससे बात करना छोड़ दिया।

शादी का दबाव बनाने के लिए आकाश 27 फरवरी को दोपहर करीब तीन बजे घर के बाहर खेलते हुए महिला के तीन वर्षीय बेटे को ऑटो में अगवा करके ले गया। परिजनों को जब काफी ढूंढने पर भी बच्चा नहीं मिला तो उन्होंने ट्रॉनिका सिटी थाने में आकाश के खिलाफ बच्चे को बहला फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


 एसएचओ बीआर जैदी ने बताया कि 28 फरवरी को रात साढ़े 10 बजे पुलिस ने दिल्ली मित्तल कालोनी प्रह्लादपुर स्थित घर पर छापा मारा, जहां अपहृत बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस ने आकाश को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें