फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जीडीए ने नहीं जमा किया बिल तो कटेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। गंगाजल प्लांट की बिजली काटने के बाद कई अन्य सरकारी विभागों को ऊर्जा निगम ने बकाया बिल वसूली के लिए नोटिस भेजा है। सबसे अधिक बकाया गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का है। इसके अलावा कई परिषदीय स्कूल, पुलिस थाने, अस्पतालों को भी बकाया की वसूली के लिए नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन




बकाया बिल की वसूली के लिए ऊर्जा निगम की ओर से तेजी से अभियान चलाया जा रहा है। अब तक तीनों जोन में 18 हजार से अधिक कनेक्शन काट दिए गए हैं। लोगों से वसूली के साथ ही सरकारी विभागों के भी बकाया बिल को वसूलने के लिए ऊर्जा निगम की ओर से नोटिस जारी किया जा रहा है। कई ऐसे विभाग भी जिनको तीन दिन की मोहलत दी गई है, अगर उनकी ओर से तीन दिनों में बकाया बिल जमा नहीं कराया जाता है। तो उनकी बिजली काट दी जाएगी। तीनों जोन में बकाएदारों की संख्या ढाई लाख से अधिक है। इनसे वसूली के लिए ऊर्जा निगम की ओर से लगातार अभियान भी चलाया जा रहा है। वसूली के आरसी जारी करने के साथ ही इनके यहां के बिजली कनेक्शन को भी काटा जा रहा है।

-तीनों जोन में 348 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया-



जोन एक के अधीक्षण अभियंता एके सिंह ने बताया कि जोन एक में 57290 उपभोक्ताओं पर 49 करोड़ रुपये का बिजली का बिल बकाया था। इसमें से एकमुश्त समाधान योजना के तहत साढ़े आठ करोड़ रुपये जमा हुए। अभी 45745 ऐसे उपभोक्ता अभी भी जोन एक में बचे हैं, जिन्होंने अपने बिल का भुगतान नहीं किया है। वहीं, जोन दो में 1,55,926 उपभोक्ता पर 348 करोड़ रुपये बिजली बिल बकाया है। 52,429 बकाएदार उपभोक्ताओं ने 32 करोड़ रुपये के बकाया बिल का भुगतान किया। इस दौरान लगभग 40 हजार बकायेदारों के यहां कार्रवाई करते हुए उनके लाइन काटी गई। एक लाख तीन हजार ऐसे उपभोक्ता हैं, जिन्होंने अपने बिल का भुगतान नहीं किया है। वहीं जोन तीन में 70,421 ऐसे उपभोक्ता हैं। जिन्होंने अभी तक अपने बिल का भुगतान नहीं किया है। अब इनपर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


-लांग पेड व नेवर पेड के मामलों पर हो रही कार्रवाई-



तीनों जोन को मिलाकर लगभग 15 हजार ऐसे उपभोक्ता हैं, जिन्होंने लंबे समय से अपने बिल का भुगतान नहीं किया है या कनेक्शन लेने के बाद अब तक एक भी रुपये का भुगतान विभाग को नहीं किया है। सबसे पहले ऐसे उपभोक्ताओं पर कार्रवाई की जाएगी। इनमें से कुछ को वसूली के लिए आरसी जारी की जा चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें