खोड़ा। लोधी चौकी क्षेत्र के सुभाष पार्क में मंगलवार रात 38 साल के सुखबीर ने कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना से पूर्व उसने मां से कहा कि मां अब मुझसे कोई काम नहीं होता, जीने का भी मन नहीं करता, मुझे कोई मत रोकना। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर जांच की।
खोड़ा पुलिस ने बताया कि फर्रूखाबाद के थाना कायमगंज में ग्राम खरेजा के सुखबीर पत्नी, दो बच्चे, मां और भाई के साथ रहते थे। वह शराब पीने के आदी थे। परिजन उसे कई बार शराब छोड़ने के लिए समझा चुके थे। वह निजी कंपनी में काम करते थे। मंगलवार को घर पर देर शाम में पहुंचने के दौरान वह काफी परेशान थे। इसके बाद मां के पास गए और मन की बात बोलकर कमरे में चले गए। पत्नी और बच्चों के साथ भाई व मां ने काफी देर समझाया था। उन्हें आश्वासन देकर शांत कराया था। जैसे ही सभी के जाने के बाद उन्हें एकांत मिला। अचानक कमरा बंद कर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। परिजनों की तहरीर पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।