मौके पर मौजूद पुलिस टीम
- फोटो : अमर उजाला
3.30 बजे किया घनश्याम ने हमला
मूल रूप से राजस्थान की रहने वाली मीनू अपने पति घनश्याम, बड़ी बेटी भावना, छोटी बेटी हिमांशी और बेटे दिवांग के साथ अंकुर विहार थाना क्षेत्र के डीएलएफ एमएम रोड स्थित फ्लैट में रहती थी। अंकुर विहार एसीपी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम से दोपहर करीब 3:30 बजे सूचना मिली कि घनश्याम ने अपनी पत्नी मीनू पर चाकू से हमले कर दिए।
बेटे से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मां को बचाने आई थी बेटी
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा मीनू और उसकी बेटी हिमांशी खून से लथपथ जमीन पर पड़े हुए थे। पुलिस ने दोनों को दो नंबर स्थित 50 सैय्या बेड अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने उपचार के दौरान मीनू को मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर होने पर हिमांशी को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में रेफर कर दिया।
पति को था पत्नी के चरित्र पर शक
घटना के बाद से घनश्याम मौके से फरार हो गया। घटना के दौरान मीनू की बड़ी बेटी जो दिल्ली के बुराड़ी में नौकरी करती है, वह घटना के समय काम पर गई हुई थी। घर पर छोटी बेटी हिमांशी और बेटा था। एसीपी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि घनश्याम अपनी पत्नी पर शक करता था। इसको लेकर दोनों में विवाद हो रहा था। घनश्याम की गिरफ्तारी के बाद सही कारण का पता चलेगा। पुलिस की टीम घनश्याम की तलाश कर रही है।