फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रीति के प्रेम में पत्नी का कत्ल: कुल्लू ले गया घुमाने, वहां घोंटा दिव्या का गला, सात माह बाद खुला रमन का राज

Fri, 23 Dec 2022 07:04 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

डीसीपी ने बताया कि आरोपी रमन ने दिव्या के साथ रहने के दौरान तीन मई 2022 को प्रीति नाम की दूसरी युवती से शादी कर ली थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। 
विज्ञापन
हत्यारोपी पति रमन और मृतक दिव्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के वसुंधरा में गत 18 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई युवती दिव्या की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने युवती के पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने हत्या करने की बात कबूल कर ली है।

विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन दीक्षा शर्मा ने बताया कि गाजियाबाद के बादशाहपुर सिरौली निवासी आरोपी रमन 18 मई को पत्नी दिव्या और दो साल की बच्ची को लेकर हिमाचल के कुल्लू में गया था। वहां पर उसकी गला घोट कर हत्या करने के बाद शव पहाड़ी से नीचे फेंक दिया था।

उन्होंने बताया कि शिमला के थाना कुमार सेन पुलिस ने 26 मई को अज्ञात महिला का शव बरामद किया था। 22 दिसंबर को शव की पहचान दिव्या निवासी वसुंधरा के रूप में हुई। डीसीपी का कहना है कि दिव्या की मां ने आरोपी पति पर हत्या का शक जाहिर किया था। उसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की गई, जिसमें उसने आपसी विवाद की वजह से गला घोटकर हत्या करने की बात कबूल की।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हिमाचल पुलिस को खुलासे की जानकारी दी है। शनिवार को थाना कुमार सेन शिमला की पुलिस इंदिरापुरम पहुंचेगी और आरोपी को अपनी सुपुर्दगी में लेकर शिमला के लिए रवाना होगी।

डीसीपी ने बताया कि आरोपी रमन ने दिव्या के साथ रहने के दौरान तीन मई 2022 को प्रीति नाम की दूसरी युवती से शादी कर ली थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। इतना ही नहीं दिव्या की हत्या करने के बाद आरोपी इंदिरापुरम थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए पहुंचा था। वहां पर पुलिस ने उसकी शिकायत लेकर दिव्या की तलाश शुरू कर दी थी। 
विज्ञापन

उधर दिव्या की मां बिट्टों का आरोप है कि उन्होंने इंदिरापुरम पुलिस को मई माह में और 26 नवंबर को पति रमन पर बेटी दिव्या की हत्या करने का शक जाहिर कर शिकायत दी थी लेकिन पुलिस ने मामले में लापरवाही बरती और उसे गिरफ्तार नहीं किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें