फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दो माह पहले शादी कर आई एचआर मैनेजर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। दो माह पहले शादी के बाद फरीदाबाद से गाजियाबाद के नंदग्राम में आई एचआर मैनेजर की शनिवार शाम को मौत हो गई। इस घटना में महिला के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति समेत आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



मूलरूप से बिहार के दरभंगा के रहने वाले प्रेम कुमार झा ने बताया कि इसी साल 19 फरवरी को उन्होंने अपनी 26 वर्षीय बेटी रूपशी की शादी राजनगर एक्सटेंशन की हाई एंड पैराडाइज सोसायटी के रहने वाले अभिनव के साथ की थी। अभिनव नोएडा की एक कंपनी में इंजीनियर के पद पर तैनात हैं। उनकी बेटी भी नोएडा की ही एक कंपनी में एचआर मैनेजर के पद पर कार्यरत थीं। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति समेत अन्य सदस्य दहेज की मांग करने लगे थे। इसकी शिकायत उनकी बेटी ने की थी। उनका कहना है कि उन्हें यह नहीं पता था कि यह लोग उनकी बेटी की दहेज के लिए हत्या कर देंगे। शनिवार को उन्होंने पति अभिनव, ससुर मनोज समेत आठ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है।
-
वीडियो कॉल पर हुई थी बात, पार्टी में जाने की थी तैयारी
पिता ने बताया कि उनकी शनिवार शाम को करीब पांच बजे ही रूपशी से वीडियो काॅल पर बात हुई थी। वह सजधज कर तैयार हो चुकी थी और किसी पार्टी में जाने की बात कह रही थी। पिता का कहना है कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती है। आरोप है कि पति व परिवार के लोगों ने उसकी गला दबाकर हत्या की है।
विज्ञापन

-
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबने से मौत
पुलिस की माने तो शनिवार रात को उनके पास संजयनगर सेक्टर 23 स्थित यशोदा अस्पताल से सूचना आई थी कि ससुर मनोज कुमार झा रात 10 बजकर 10 मिनट पर बहु को अस्पताल में लाए हैं। इसके बाद पता चला की युवती की मौत हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रात में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को हुए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से पता चला कि महिला की गला दबने से मौत हुई है।

- रूपशी का पिता की तहरीर पर पति समेत आठ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या, उत्पीड़न, मारपीट समेत अन्य आरोप में बीएनएस की धारा 80(2),85, 351(3),352, 3/4 दहेज के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

-जियाउद्दीन अहमद, एसीपी नंदग्राम गाजियाबाद
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें