गाजियाबाद जिले के मुरादनगर पाइपलाइन मार्ग सरना स्थित पंडित मदनमोहन मालवीय पब्लिक स्कूल में भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जरूरत मंद महिलाओं को सिलाई मशीन दी गई।
सामाजिक बुराइयों को खत्म करने का संदेश
गाजियाबाद में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर रविवार को प्रताप विहार सेक्टर-12 स्थित भाऊराव देवरस कॉलोनी (बीएच ब्लॉक) में कार्यक्रम आयोजित कर सामाजिक एकता और सामाजिक बुराइयों को खत्म करने का संदेश दिया गया। कॉलोनीवासियों के आपसी सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में हवन-पूजन से लेकर भंडारे का आयोजन किया गया।
आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने कहा कि जिस प्रकार भगवान परशुराम ने अपने शक्ति बल से आततायियों का नाश किया और सुशासन की व्यवस्था स्थापित की, इसी प्रकार हमें भी अपने-अपने स्तर से समाज को आगे बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। भगवान परशुराम किसी समाज विशेष के खिलाफ नहीं थे, बल्कि जिन्होंने राष्ट्र और समाज विरुद्ध काम किया, उन्होंने उसका संहार किया।