फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सिलिंडर में गैस लीकेज होने से घर में लगी आग, छह लोग बुरी तरह झुलसे; सात माह के बच्चे की हालत ज्यादा गंभीर

Wed, 07 Aug 2024 11:16 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

पुलिस ने झुलसे लोगों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सभी को गंभीर हालत में दिल्ली के अस्पताल में रेफर किया गया है।
विज्ञापन
बुरी तरह झुलसे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद कोतवाली क्षेत्र के अर्थला स्थित नीलमणि कॉलोनी में बुधवार सुबह सिलिंडर में गैस लीकेज होने से आग लग गई। जिसमें छह लोग बुरी तरह झुलस गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, सात माह के बच्चे की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। 

विज्ञापन


डायल 112 पर पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने झुलसे लोगों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सभी को गंभीर हालत में दिल्ली के अस्पताल में रेफर किया गया है।

एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि सिलेंडर में गैस लीकेज होने के बाद झुलसे प्रमोद (28) पुत्र मदनलाल, उनकी पत्नी रेनू (26), उनका साला अजय पुत्र पाल सिंह निवासी बदायूं, दोस्त दीपक (22) पुत्र किशन निवासी इटावा, कान्हा (2) पुत्र प्रमोद और लड्डू (7 माह) पुत्र प्रमोद बुरी तरह झुलस गए। उनके मुताबिक सिलिंडर में आग लगने की सूचना पर तत्काल एंबुलेंस की मदद से सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन गंभीर हालत में सभी को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया है। सात महीने के बच्चे की हालत बेहद गंभीर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें