कविनगर क्षेत्र में एक होमगार्ड ने दोस्त की पत्नी से घर में घुसकर रेप किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
पीड़ित महिला का कहना है कि उसके पति नोएडा की निजी कंपनी में जॉब करते हैं और वह पति के साथ कविनगर क्षेत्र स्थित एक कालोनी में किराए के मकान में रहती है। आरोप है कि नौ सितंबर को देर रात 11 बजे उसके पति का दोस्त प्रमोद कुमार निवासी पिलखुवा (हापुड़) उनके घर पति को पूछने के बहाने आया।
इस दौरान उसके पति ऑफिस में थे। उसे घर में अकेला पाकर प्रमोद ने उसके साथ रेप किया और धमकी दी कि वह होमगार्ड है, अगर किसी को बताया तो वह उसे और उसके पति को मार डालेगा। महिला ने बताया कि वह डरी रही और किसी को कुछ नहीं बताया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने बुधवार सुबह उसे फिर फोन पर धमकी दी।
परेशान होकर बुधवार शाम उसने पति को सारी बात बताई और इसके बाद कविनगर थाने में होमगार्ड के खिलाफ रेप की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस संबंध में कविनगर एसओ का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। आरोपी होमगार्ड की तलाश की जा रही है।