फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आत्मदाह के एलान पर हिंदू जागरण मंच के नेता नजरबंद, हंगामा

विज्ञापन
हिन्दू जागरण मंच के नेताओ और पुलिस में होती नोकझोंक। स्रोत: वीडियोग्रौब
विज्ञापन
मोदीनगर। गांव बेगमाबाद स्थित एक धार्मिक स्थल के पास सरकारी जमीन पर अवैध मार्केट बनाने का आरोप लगा आत्मदाह का एलान करने वाले हिंदू जागरण मंच के नेता पंकज कंसल को पुलिस ने नजरबंद कर दिया। इससे गुस्साए लोगों ने हंगामा किया। पुलिस और लोगों के बीच नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच के वरिष्ठ नेता पंकज कंसल का आरोप है कि बेगमाबाद में एक धार्मिक स्थल के पास सरकारी जमीन पर अवैध मार्केट बनाई गई है। पंकज कंसल अवैध निर्माण की काफी समय से शिकायत कर रहे हैं। उन्होंने कार्रवाई की मांग को लेकर समाधान दिवस में भी कई प्रार्थना पत्र दिए इसके अलावा जिले के अधिकारियों से मामले की शिकायत की। मगर कार्रवाई नहीं हुई। इससे गुस्साए हिंदूवादी नेता पंकज कंसल ने बुधवार को आत्मदाह करने का एलान कर दिया। आत्मदाह के एलान को देखते हुए मोदीनगर पुलिस मंगलवार रात पंकज कंसल के आवास पर पहुंच गई और उन्हें नजरबंद कर दिया। बुधवार सुबह पंकज कंसल के नजरबंद होने की सूचना मिली तो बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। आक्रोशित भीड़ विवादित स्थल गांव बेगमाबाद की तरफ जाने लगी, तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस बात को लेकर पुलिस और हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों के बीच नोकझोंक हुई। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार मुकेश शर्मा ने उन्हें किसी तरह समझाकर शांत कराया। उपजिलाधिकारी अजीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें