फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंडन पुश्ते की सड़क और पंटून पुल करेगा रास्ता आसान

Fri, 23 Sep 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
हिंडन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिंडन पुश्ता की सड़क, पंटून पुल और एनएनजी के बचे हिस्से के निर्माण से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद निवासियों का सफर आसान होगा। वहीं, पंटून पुल से लोगों को चोटपुर से तिगरी तक का सीधा रास्ता मिलेगा। अभी लोगों को काफी घूमकर लंबा रास्ता तय करना पड़ता है।
विज्ञापन


शुक्रवार को सपा प्रत्याशी अशोक चौहान ने नोएडा प्राधिकरण के डीसीईओ सौम्य श्रीवास्तव से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि कुलेसरा से लेकर छिजारसी शनि मंदिर तक 19 किलोमीटर लंबा हिंडन पुश्ता का रास्ता खराब होने से गाजियाबाद-नोएडा और ग्रेटर नोएडा आने जाने वाले लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है।

लोगों को लंबा रास्ता घूमकर सफर करना पड़ता है।  वहीं, हिंडन के समानांतर पंटून पुल बनाने की मांग भी की। उन्होंने पंटून पुल को में स्थायी पुल बनाने की भी मांग रखी। उन्होंने बताया कि रास्तों पर जल्द कार्य की मांग के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री और प्राधिकरण के चेयरमैन को भी पत्र लिखा था।
विज्ञापन


5.85 करोड़ रुपये स्वीकृत
एनएच-24 शनि मंदिर से छिजारसी पुश्ता पर एफएनजी तक के लिए चार लेन की सड़क के निर्माण के लिए 5.82 करोड़ स्वीकृत हो गया है। हिंडन पुश्ता पर छिजारसी से कुलेसरा तक रास्ते को दुरुस्त कर अच्छी सड़क बनाने के लिए करीब चार करोड़ रुपये का शुरुआती एस्टिमेट को मंजूरी मिलनी है।

निर्माण कार्य गाजियाबाद सिंचाई विभाग करेगा। पंटून पुल के लिए भी कदम उठाए जाएंगे। - सौम्य श्रीवास्तव, डीसीईओ, नोएडा प्राधिकरण


19 किमी है नोएडा में एफएनजी की लंबाई
फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद (एफएनजी) एक्सप्रेसवे के नोएडा में बचे हुए हिस्से को गाजियाबाद सिंचाई विभाग छह महीने में पूरा कर लेगा। इसके लिए सिंचाई विभाग टेंडर प्रक्रिया पूरी कर चुका है। एफएनजी फरीदाबाद में सोहना से शुरू होकर नोएडा होते हुए गाजियाबाद के मेरठ तिराहे पर खत्म होगा। इसकी कुल लंबाई 75 किमी है।

नोएडा में एफएनजी का सेक्टर-168 के पास यमुना नदी से एनएच 24 पर छिजारसी तिराहे तक 19 किलोमीटर हिस्सा है। एफएनजी को एनएच 24 से जोड़ने के लिए करीब 700 मीटर सड़क का निर्माण बचा है। सड़क एनएच 24 पर शनि मंदिर से छिजारसी गांव तक बनेगी। इसके आगे नोएडा प्राधिकरण एफएनजी का निर्माण पूरा कर चुका है।

वहीं, एफएनजी को गाजियाबाद से जोड़ने के लिए एनएच-24 पर अंडरपास अथवा फ्लाईओवर का निर्माण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) करेगा। वहीं, गाजियाबाद में मेरठ तिराहा (एनएच-58)  और सोहना में जयपुर हाईवे से जोड़ने का काम भी एनएचएआई को करना है। एफएनजी से दिल्ली और एनएच-24 पर जाम की समस्या खत्म होगी।
विज्ञापन


साथ ही नोएडा-गाजियाबाद के बीच सफर सुगम होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें