एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि ट्रक के नंबर के आधार पर चालक की पहचान के प्रयास किया जा रहे हैं। ट्रक नंबर से पता चला है कि ट्रक हरियाणा के भिवाड़ी इलाके का है।
ट्रक मालिक को फोन किया जा रहा है लेकिन नंबर बंद आ रहा है। चालक की शिनाख्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आसपास के फैक्टरी मालिकों से भी पूछताछ की जा रही है।