शहर में विधानसभा उप चुनाव के मुख्य चुनाव संयोजक एवं पूर्व महापौर आशु वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आठ नवंबर को शाम चार बजे नेहरूनगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाग लेंगे। बतौर मुख्य अतिथि पहुंचेंगे। फिलहाल, उनके रोड शो का कार्यक्रम आगे बढ़ा दिया गया है।