फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज धूप और लू ने किया बेहाल

Thu, 20 Apr 2017 12:59 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
weather shimla - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजियाबाद। एनसीआर क्षेत्र गाजियाबाद में बुधवार सुबह से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही 39 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा जो दोपहर होते-होते 44 डिग्री तक पहुंच गया। कड़कती धूप और तेज लू दिन भर चलती रही। दोपहर में सड़कें बिल्कुल सूनी रहीं।
विज्ञापन


पिछले एक हफ्ते से तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। पारा 43 डिग्री से लेकर 44 डिग्री तक बना हुआ है। बुधवार को भी अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया था जो कि सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा।

तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते लोग घरों से कम ही निकले और जो भी सड़कों पर दिखाई दिए वह मुंह तक को कपड़ों से लपेट कर निकले। गन्ने के रस की ठेलियों, बेल के शर्बत और आइसक्रीम आदि की दुकानों पर भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


रविवार से तापमान में गिरावट की संभावना
रविवार से तापमान में गिरावट की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार 21 अप्रैल को तापमान 44 डिग्री रहेगा लेकिन बादल छाए रहने की संभावना है। इसकी वजह से भयंकर गर्मी और उमस की संभावना है। शनिवार को 43 डिग्री और रविवार को पारा दो डिग्री नीचे गिरकर 41 पर आया जाएगा।
विज्ञापन


अप्रैल के अंत में छिटपुट बारिश का पूर्वानुमान है।
20 अप्रैल  को अधिकतम 43 डिग्री सेल्सियस  और न्यूनतम  28
21 अप्रैल को अधिकतम 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस ( बादल छाए रहेंगे)
22 अप्रैल को अधिकतम  43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस (बादल के साथ तेज धूप)
23 अप्रैल को अधिकतम 41 डिग्री सेल्सियस  और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें