फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जवाहर बाग कांड में गवाह के नहीं आने से टली सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गाजियाबाद। मथुरा के जवाहर बाग कांड में मंगलवार को गवाह के अदालत में उपस्थित नहीं होने से सुनवाई टल गई। विशेष सीबीआई अदालत के पीठासीन अधिकारी भारत सिंह यादव ने अगली सुनवाई के लिए 13 नवंबर की तारीख तय की है।
विज्ञापन


मामला दो जून 2016 को जवाहर बाग की सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाने के दौरान हुए हिंसक संघर्ष से जुड़ा है। रामवृक्ष यादव के नेतृत्व में स्वाधीन भारत विधिक सत्याग्रह संगठन के लोगों ने करीब 200 से 280 एकड़ जमीन पर कब्जा कर रखा था। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर कब्जा हटाने पहुंची पुलिस और कब्जाधारियों के बीच संघर्ष हो गया था। इसमें तत्कालीन एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और फरह के तत्कालीन थानाध्यक्ष संतोष कुमार यादव समेत 29 लोगों की मौत हुई थी। कई पुलिसकर्मी घायल भी हुए थे। मामले की जांच सीबीआई ने की थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें