फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हेड कांस्टेबल ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नंदग्राम थाने में तैनात कांस्टेबल पवन राठी ने शुक्रवार की देर शाम किराये के आवास में सीढ़ियों की रेलिंग से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पवन राठी वर्ष 2018 बैच के सिपाही थे। उनकी पत्नी अनुराधा हेड कांस्टेबल हैं, जो वर्ष 2011 बैच की हैं और वर्तमान में पुलिस मुख्यालय गाजियाबाद में तैनात हैं। एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि हेड कांस्टेबल पवन राठी मूल रूप से बिजनौर के थाना चांदपुर के ग्राम मीरपुर के रहने वाले थे और वर्तमान में मसूरी थाना क्षेत्र की गार्डन एन्क्लेव चौकी के अंतर्गत आकाश नगर में किराये के मकान में रह रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही मसूरी और नंदग्राम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

एसीपी ने बताया कि पवन राठी के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। परिवार के आने पर ही शव को मेडिकल परीक्षण को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें