फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दूल्हा और दुल्हन के खिलाफ हर्ष फायरिंग का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। जयमाला के बाद डीजे फ्लोर पर दूल्हा दुल्हन द्वारा बंदूक लहराने और गोली चलाने के मामले में मोदीनगर पुलिस ने हर्ष फायरिंग की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना से जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि शादी समारोह के दौरान दूल्हा-दुल्हन द्वारा बंदूक लहराने और फायरिंग का वीडियो संज्ञान में आया था। जांच में वीडियो बीती 19 फरवरी को गोविंदपुरी के सारा मार्ग स्थित आरएस फार्म हाउस पर आयोजित शादी समारोह का निकला।
पुलिस के अनुसार गोविंदपुरी निवासी तन्नु चौधरी की शादी दिल्ली के हर्ष विहार निवासी हिमांशु चौधरी के साथ आरएस फार्म में बीती 19 फरवरी को की गई। वायरल वीडियो में तन्नु चौधरी व हिमांशु डीजे फ्लोर पर नृत्य कर रहे थे। इसी बीच हिमांशु राइफल से हर्ष फायरिंग करता है। इसके बाद एक अन्य बंदूक तन्नु को भी दी जाती है। दूल्हा दुल्हन बंदूक व राइफल लहराते हैं। एसीपी ने बताया कि जांच के बाद तन्नु चौधरी व हिमांशु के खिलाफ हर्ष फायरिंग की रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों अस्लाह स्वामी का पता लगाया जा रहा है। अगर अस्लाह वैध था तो शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें