फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़: आपसी रंजिश के चलते घर में घुसकर महिला पर फेंका तेजाब, गंभीर हालत में दिल्ली रेफर

Fri, 02 Jul 2021 11:08 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और आनन-फानन महिला को अस्पताल ले जाया गया। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे दिल्ली रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार पिछले एक वर्ष से दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रही थी।
विज्ञापन
acid attack
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ के पिलखुवा के गांव सिखेड़ा में आज एक ऐसी घटना हुई जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव गांव सिखेड़ा में पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही कुछ लोगों ने घर में घुसकर महिला पर तेजाब फेंक दिया।
विज्ञापन


घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और आनन-फानन महिला को अस्पताल ले जाया गया। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे दिल्ली रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार पिछले एक वर्ष से दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रही थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सिखेड़ा निवासी शाहना (32) पत्नी सलीम पर गांव के ही कुछ लोगों द्वारा घर में घुसकर तेजाब फेंकने का आरोप है। परिजनों के अनुसार 1 साल पहले बच्चों में मारपीट के बाद दोनों पक्षों में संघर्ष हुआ था जिसमें सलीम पक्ष की ओर से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन


आरोपी इस मामले में जेल में भी गए थे। फिलहाल जमानत पर बाहर थे। आरोप है कि इसी मामले में समझौते का दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा था। समझौता न करने पर घटना को अंजाम दिया गया। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें