फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 गांवों में 29700 लोगों को आज लगेगा भरोसे का टीका

विज्ञापन
सरकारी अस्पताल में टीका लगवाते युवक। - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
45 गांवों में 29700 लोगों को आज लगेगा भरोसे का टीका
विज्ञापन

हापुड़। टीकाकरण के महाअभियान में सोमवार को जिले के 45 गांवों और शहर के मोहलों मेें 29700 लोगों को टीका लगाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए पांच नोडल अधिकारी बनाकर 250 टीमें गठित की हैं। टीके के पर्याप्त डोज मिल चुके हैं।
कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी है। जिले में पांच जुलाई से क्लस्टर बनाकर टीकाकरण शुरू किया गया। जुलाई में वैक्सीन की कमी की वजह से मुश्किलें सामने आईं। अगस्त में महाअभियान की शुरूआत की गई। अब एक बार फिर सोमवार को महाअभियान चलाकर 29700 लोगों को एक ही दिन में टीका लगाया जाएगा। सुबह नौ बजे से टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

किसी भी बूथ पर लगवाएं टीका:
किसी भी आयु वर्ग का व्यक्ति करा सकेगा टीकाकरण।
गांव में रजिस्ट्रेशन, स्लॉट बुकिंग की जरूरत नहीं।
दोनों डोज की सुविधा है उपलब्ध
18 साल से अधिक उम्र के महिला, पुरुष कहीं भी लगवा सकेंगे टीके।
इनमें से किसी भी केंद्र पर लगवाएं वैक्सीन
पीपीसी पिलखुवा-छिद्दापुरी, रमपुरा
पीपीसी हापुड़-गणेशपुरा, मधुबन कॉलोनी, इंदिरा नगर, पीरबाहुद्दीन, सैनी नगर, त्रिलोकपुर, चमरी, गंगापुरा
सीएचसी हापुड़- सरावा, असोड़ा, बागड़पुर, मुरादपुर, कुचेसर चोपला, बाबूगढ़ छावनी, टियाला, घुंघराला, सिमरोली, ततारपुर, सुल्तानपुर, लालपुर, बदनौली, शाहपुर जट्ट, श्यामनगर
गढ़ सीएचसी- नयाबांस, लेहडरा, सेहल, भदस्याना, पलवाड़ा, पसवाड़ा, रुस्तमपुर, सालाबाद, मतनौरा, बिगास, बक्सर, बीएम नगर, आरिफपुर, गोहरा, शरीकपुर, कनिया, मुरादपुर, सैना, रझेटी, बाड़ली, बंगोली, खुडलिया, फुलडेरा, खेड़ा, राजपुर, दत्तियाना, मुदाफरा, दरियापुर, गेंदूनगला
विज्ञापन

मास्क लगाएं, दो गज दूरी रखें
टीकाकरण के महाअभियान की तैयारी पूरी हो चुकी हैं। निर्धारित गांवों में सुबह 9 बजे से टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा। लोग मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, अपनी बारी आने पर टीकाकरण अवश्य कराएं।--डॉ संजीव कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें