राकेश टिकैत ने कहा कि कोई भी शुभ कार्य करने से पहले हवन और पूजा पाठ जरूरी होता है। पिछले 10 महीने से किसान आंदोलन चल रहा है। देश के अन्नदाता सड़कों पर बैठकर अपने अधिकार मांग रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत में शिरकत करने से पहले भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने यूपी गेट पर किसानों के साथ हवन किया। पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद वह 20 से ज्यादा गाड़ियों के काफिले के साथ मुजफ्फरनगर महापंचायत के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
बातचीत में राकेश टिकैत ने कहा कि कोई भी शुभ कार्य करने से पहले हवन और पूजा पाठ जरूरी होता है। पिछले 10 महीने से किसान आंदोलन चल रहा है। देश के अन्नदाता सड़कों पर बैठकर अपने अधिकार मांग रहे हैं।
आंदोलन में आने वाले हर एक किसान इतिहास में लिखा जा रहा है। महापंचायत के आयोजन को लेकर राकेश टिकैत ने यह भी कहा कि मुजफ्फरनगर के किसानों का योगदान हमेशा याद किया जाएगा।