फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जसरूपनगर में 25 करोड़ रुपये से खुलेगा आश्रम पद्धति स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
जसरूपनगर में 25 करोड़ रुपये से खुलेगा आश्रम पद्धति स्कूल
विज्ञापन

हापुड़। जसरूपनगर गांव में 25 करोड़ रुपये की लागत से आश्रम पद्धति के आवासीय विद्यालय का निर्माण किया जाएगा। पांच एकड़ में बनने वाले इस विद्यालय में कक्षा छह से 12 तक के छात्र-छात्राओं के दाखिले होंगे। वर्ष 2023 में इस विद्यालय में दाखिले का लक्ष्य रखा गया है। इससे क्षेत्र के जरूरतमंद बच्चों का मुफ्त में पढ़ाई और आवासीय सुविधा मिलेगी।
क्षेत्र के गरीब परिवारों के बच्चों की मुफ्त पढ़ाई की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आवासीय आश्रम पद्धति विद्यालय खोले जाने के लिए पिछले काफी समय में जिले में पांच एकड़ भूमि की तलाश की जा रही है। पहले इसके लिए गांव गोहरा में भूमि की तलाश की गई थी। लेकिन इस भूमि पर विवाद हो गया। हालांकि इस संबंध में शासन से ढाई करोड़ रुपये जारी भी कर दिए गए थे पर काम शुरू नहीं हो सका। इसके बाद से जिला प्रशासन इस विद्यालय के लिए भूमि की तलाश का रहा था। अब हापुड़ ब्लॉक के गांव जसरूपनगर में पांच एकड़ भूमि की उपलब्धता की रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है। डीएम प्रमुख सचिव समाज कल्याण को प्रस्ताव भेजेंगे।
विज्ञापन

ढाई करोड़ पहले ही मिले
इस विद्यालय का निर्माण 24.85 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। जिसमें से 2.50 करोड़ की धनराशि शासन द्वारा जारी हो चुकी है। इसमें छात्रावास, किचन, शौचालय, हाल, कक्ष, लैब व प्रशासनिक भवन बनाए जाएंगे।
जिले में आश्रम पद्धति का पहला विद्यालय
जिले में केवल कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय ही मौजूद हैं। कक्षा छह से 12 तक का यह पहला आवासीय विद्यालय होगा। इसमें कुल 490 गरीब बच्चे शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। जिनमें 60 प्रतिशत अनुसूचित जाति, 25 प्रतिशत अन्य पिछड़ा वर्ग और 15 प्रतिशत सामान्य जाति के बच्चे शिक्षा ग्रहण करेंगे। हालांकि अभी तक आश्रम पद्धति विद्यालय बालक या बालिकाओं के लिए होगा, इस पर निर्णय बाद में किए जाने की बात कही गई है। इस पर निर्णय शासन करेगा।
जल्द शुरू होगा काम
आश्रम पद्धति का यह जिले में पहला आवासीय विद्यालय होगा। इसमें 490 गरीब छात्र या छात्राओं को शिक्षा दी जा सकेगी। भूमि चिन्हित होने के बाद इस दिशा में आगे की कार्यवाही की जा रही है।-राजेश चौधरी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, हापुड़।
जमीन हुई फाइनल
आश्रम पद्धति के आवासीय विद्यालय के लिए भूमि को चिन्हित कर लिया गया है। स्कूल निर्माण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा जा रहा है। इस विद्यालय की देखरेख का जिम्मा समाज कल्याण विभाग करेगा।-अनुज सिंह डीएम, हापुड़।
विज्ञापन

नवादा में नवोदय विद्यालय का जल्द होगा निर्माण
हापुड़ में बुलंदशहर रोड पर गांव नवादा में नवोदय विद्यालय के लिए भी भूमि चिन्हित जा चुकी है। यह मामला भी पिछले कई सालों से भूमि चिन्हित न होने के कारण अटका हुआ था। डीएम अनुज सिंह ने दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को जल्द से जल्द भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें