फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : 11 दिन में पीक से 79 फीसदी घट गया संक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना : 11 दिन में पीक से 79 फीसदी घट गया संक्रमण
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना की दूसरी लहर के चरम से 11 दिनों में संक्रमण 79 फीसदी तक कम हो गया है। जिले में सात मई को सर्वाधिक 405 नए संक्रमित मिले थे। इसके बाद से लगातार मरीजों की संख्या में कमी आई है। बुधवार को सिर्फ 86 नए मरीज ही सामने आए।
जिले में कोरोना की पहली लहर का पहला केस हापुड़ में दो अप्रैल 2020 को सामने आया था। एक अप्रैल 2021 से शुरू हुई दूसरी लहर में 19 मई तक प्रशासन ने 101 मौतों की पुष्टि की है। अबकी बार ऑक्सीजन, बेड, रेमडेसिविर का भी संकट रहा। दूसरी लहर का चरम जिले मेें 7 मई को रहा जब एक ही दिन में 405 नए मरीज मिले। तब से 19 मई तक संक्रमितों की संख्या लगातार घट रही है। बुधवार को 86 नए संक्रमित मिले।
विज्ञापन

-कोरोना की टाइमलाइन-
तिथि संक्रमित हुए स्वस्थ मृतक
07 मई 405 205 08
08 मई 383 141 03
09 मई 254 184 02
10 मई 337 236 04
11 मई 306 243 00
12 मई 240 199 01
13 मई 249 298 02
14 मई 242 276 00
15 मई 181 298 01
16 मई 101 178 00
17 मई 111 278 01
18 मई 132 272 00
19 मई 86 213 00
---
कोरोना कर्फ्यू और सजगता से घटा संक्रमण
कोरोना की चेन को सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क से तोड़ा जा सकता है। संक्रमण तेजी से कम होने के पीछे कोरोना कर्फ्यू और बढ़ती जागरुकता भी बड़ी वजह है। लापरवाही किसी भी वक्त खतरा बढ़ा सकती है।
विज्ञापन

डॉ जेपी त्यागी, नोडल अधिकारी
मास्क और दो गज दूरी से आया बदलाव
जिले में अब कोरोना का संक्रमण काफी कम हुआ है। लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए मास्क लगाकर इस वायरस की चेन को तोड़ना होगा। आगे भी एहतियात बरतेंगे तभी राहत मिलेगी।
डॉ रेखा शर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें