फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगा सामान बेचने वालों को चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
महंगा सामान बेचने वालों को चेतावनी
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना महामारी काल में कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन द्वारा चार टीमों का गठन किया है। मंगलवार को इन टीमों ने बाजारों में उतरकर वास्तविक स्थिति का जायजा लिया तो आदेशों का पालन होता नजर नहीं आया। बाजार में फल और सब्जी पहले के रेटों पर ही बिकती पाई गई। हालांकि पहले दिन अधिकारियों द्वारा विक्रेताओं को केवल चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। मंगलवार से ऐसा करने पर कार्रवाई की जाएगी।
कोरोना कर्फ्यू के दौरान बाजारों में बिकने वाली सब्जी, खाने पीने की चीजों के दामों में एकाएक बढ़ोत्तरी हो गई। कालाबाजारी की पुलिस प्रशासन के पास लगातार शिकायतें पहुंच रही थी। सोमवार को प्रशासन ने सब्जियों और फलों के दामों को निर्धारित कर दिया है। इसकी जांच पड़ताल के लिए शहर में चार टीमों का गठन भी किया गया है। टीमों को औचक निरीक्षण कर रेटों की जानकारी लेने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे लोगों की जेब ढीली नहीं हो।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर पालिका राजस्व निरीक्षक सुनील सिंह, कृष्णगोपाल के नेतृत्व में टीम सड़क पर भी उतरी। टीम ने अतरपुरा चौपला, कोठी गेट, रेलवे रोड सहित कई स्थानों पर दुकानदारों से रेटों की भी जानकारी ली। इस दौरान अधिकतर विक्रेता अपने मनमाने रेटों पर ही फल व सब्जी बेचते नजर आए। जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेशों का इनके द्वारा पालन नहीं किया गया। लोगों में भी इस स्थिति को देखते हुए असंतोष नजर आया। हालांकि पहले दिन टीमों द्वारा विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। इन विक्रेेताओं का तर्क था कि उन्हें इस प्रकार के किसी आदेश की जानकारी नहीं थी। अधिकारियों ने सब्जी विक्रेताओं को मंडी समिति व प्रशासन द्वारा जारी की गई गाइड लाइन के आधार पर ही बेंचने निर्देश दिए।
----
हापुड़ शहर में ये टीमें करेंगी कार्य-
टीम एक--कर अधीक्षक नपा वीरराज सिंह, मंडी निरीक्षक सुंदरपाल, नपा सफाई निरीक्षक नीरज कुमार, संग्रह अमीन श्यामलाल। इनको अतरपुरा चौपला, अतरपुरा चौपला से रेलवे रोड, फ्रीगंज रोड से तहसील चौपला क्षेत्र दिया गया है।
टीम दो--राजस्व निरिक्षक नपा सुनील सिंह, मंडी निरीक्षक अनुज कुमार, कर लिपिक दिपेंद्र सिंह, संग्रह अमीन हरि किशन। इनको अतरपुरा चौपला से पक्का बाग, चंडी रोड, मीनाक्षी रोड क्षेत्र दिया गया है।
टीम तीन--लाइसेंस लिपिक नपा कृष्णगोपाल, कर लिपिक पीयूष कुमार, संग्रह अमीन दयाचंद। इनको अतरपुरा चौपला से तहसील चौपला, बुलंदशहर रोड, कोठीगेट सनातन धर्म सभा तक क्षेत्र दिया गया है।
विज्ञापन

टीम चार--मंडी निरीक्षक जगदीश पाल, मंडी सहायक मुकेश शर्मा। इनको मंडी समिति परिसर में थोक रेट की जांचने की जिम्मेदारी दी गई है।
एसडीएम सत्यप्रकाश ने बताया कि शहर में कालाबाजारी रोकने के लिए चार टीमों का गठन का किया गया है। टीमें सड़कों पर उतरकर औचक निरीक्षण कर रही हैं। पहले दिन बाजारों में फल और सब्जी विक्रेताओं द्वारा पुराने रेटों पर ही माल बिक्री करने की शिकायतें मिली हैं। हालांकि पहले दिन आदेशों की जानकारी न होने के कारण ऐसा किए जाने की आशंका को देखते हुए चेतावनी देकर ही छोड़ा गया है। लेकिन बुधवार से ऐसे विक्रेताओं पर कार्रवाई शुरू होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें